नई दिल्ली । दिल्ली कोर्ट में निकाली गई चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी की भर्ती को लेकर बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जैसा कि आप जानते है दिल्ली कोर्ट में 417 पदों के लिए भर्ती जारी है. अभी कुछ ही देर पहले सभी अभियर्थियो के पास दिल्ली कोर्ट कि तरफ से परीक्षा स्थगित होने का मैसेज भेजा गया है.
बता दे कि इन सभी पदों के लिए 7 मार्च को परीक्षा का आयोजन होना था. अब दिल्ली कोर्ट ने इन सभी अभियर्थियों को सन्देश भेज परीक्षा स्थगित होने कि जानकारी दी है. हलाकि अभी नई तिथि की घोषणा नहीं हुई है. अधिक जानकरी के लिए आप दिल्ली कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है.
यह भी पढ़े - हरियाणा में 60 सरकारी पदों पर भर्ती; क्लर्क, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के लिए आवेदन शुरू

