ECHS Sirsa Jobs: सिरसा में आई ड्राइवर और चौकीदार के पदों पर भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन

जॉब डेस्क, ECHS Sirsa Jobs | अगर आप अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी (ECHS) हेल्थ स्कीम स्टेशन सिरसा द्वारा चौकीदार व ड्राइवर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए है. यह भर्तियां सविंदा आधार पर की जाएंगी. उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों कैंडीडेट्स अपने आवेदन भेज सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वह भारतीय पोस्ट के जरिये अपने आवेदन भेज सकते हैं.

Job

यह पद संविदा आधार पर वर्तमान में 1 मार्च 2026 तक के लिये भरे जाएगे. संविदा अवधि को जरूरत होने पर 12 महीने आगे बढाया जा सकता है. भूतपूर्व सैनिकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. इनके उपलब्ध न होने पर सिविलियन नागरिकों के आवेदन पर विचार किया जाएगा. भर्ती से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे साथ बने रहे. 

ECHS Sirsa Vacancy 2025
Organization ECHS
Post Name Driver, Watchman
Vacancies 07
Salary/ Pay Scale Rs: 21,800- 25,600/- Per Month
Job Location Sirsa (Haryana)
Last Date to Apply  27 August 2025
Mode of Apply Offline
Category Haryana Contract Jobs
Official Website echs.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 07 अगस्त 2025

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025

इंटरव्यू का स्थान: स्टेशन मुख्यालय, ईसीएचएस, 45 विंग, वायुसेना स्टेशन, सिरसा

Education Qualification

चौकीदार: आवेदक आठवीं पास होना चाहिए.

ड्राइवर: आवेदक आठवीं पास हो व क्लास 1 ड्राइवर एम.टी (आम्र्ड फोर्सेज) व सिविल लाइसेंस धारक हो. इस पद के लिये आवेदक को 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

Application Fee

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 53 वर्ष

How to Apply
  1.  सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  2.  फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
  3.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  4.  एप्लीकेशन फार्म को Officer-in-Charge, Station Headquarters, ECHS Cell, 45 Wing Airforce Station, Sirsa- 125055 (Haryana) के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा

1. शॉर्टलिस्टिंग

2. इंटरव्यू

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.