हरियाणा के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी महीने होगा प्रमोशन

चंडीगढ़ | हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ट्रांसफर ड्राइव पूरा करने का टारगेट रखा गया था. अब मई में ट्रांसफर ड्राइव (Transfer Drive) शुरू किया जाएगा और जुलाई तक इसे पूरा कर लिया जाएगा. इससे पहले अप्रैल में शिक्षकों कों बड़ी खुशखबरी मिलेगी. बता दें कि अप्रैल महीने में शिक्षकों का प्रमोशन होगा. हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसे बिल्कुल स्पष्ट कर दिया हैं.

Teacher

अधिकारियों ने की बैठक

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. मीटिंग में हरियाणा स्कूल एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पंकज अग्रवाल, एलीमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर विवेक अग्रवाल और सेकेंडरी एजुकेशन के डायरेक्टर जितेंद्र दहिया मौजूद रहे. इस बैठक में उन्होंने ट्रांसफर ड्राइव, नई भर्ती और प्रमोशन की समीक्षा की.

शिक्षा स्तर को सुधारना मुख्य लक्ष्य

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, “हरियाणा सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर कों सुधारना है. इसी के चलते अप्रैल 2025 में पीआरटी से टीजीटी, टीजीटी से पीजीटी, पीजीटी से प्रिंसिपल, प्रिंसिपल से बीईओ, बीईओ से डिप्टी डीईओ और डिप्टी डीईओ से डीईओ का प्रमोशन किया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अप्रैल महीने में ही सभी नवनियुक्त और प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों को उनके स्टेशन दे दिए जाएंगे.”

यह भी पढ़े -  मानसून ने हरियाणा में पकड़ी रफ्तार, जानिए किन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

पोस्टों का होगा रेशनेलाइजेशन

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी की पोस्टों का रेशनेलाइजेशन कर दिया जाएगा. मई के पहले हफ्ते में अलग- अलग चरणों में सभी प्रकार के टीचरों का ट्रांसफर ड्राइव शुरू करके जुलाई में सभी को उनके नए स्टेशन पर जॉइन करवा दिया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई सही रूप से चलती रहे तथा उनकी पढ़ाई में कोई भी समस्या ना आए.”

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.