हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, दिसंबर महीने में होगा अगला CET

चंडीगढ़ | पिछले 3- 4 सालों से हरियाणा CET का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आखिरकार अच्छी खबर सामने आ गई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से बीते दिनों ग्रुप सी और ग्रुप डी के लगभग 24 हजार पदों का परिणाम जारी किया गया था. यह भर्ती पिछले सीईटी के आधार पर पूरी की गई है. बता दें कि अब आयोग अगले सीईटी के आयोजन में जुट चुका है. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि अगली संयुक्त पात्रता परीक्षा 31 दिसंबर से पहले पहले आयोजित करवाई जानी अनिवार्य है.

Haryana CET HSSC CET

दिसंबर में आयोजित होगा CET

ऐसे में अब इस परीक्षा के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट दिसंबर में आयोजित होगा. प्रदेश सरकार की तरफ से इस बारे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को पत्र लिखा गया है. पत्र मिलने के बाद आयोग ने सीईटी की तैयारी तेज़ कर दी है. आयोग जल्द ही उन केंद्रों को लेकर बैठक का आयोजन करेगा जिन स्कूलों, कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में सीईटी कराया जा सकता है. यही नहीं सभी डीसी व एसपी के साथ भी आयोग की बैठक होंगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी हो पाए.

नहीं मिलेंगे सामाजिक आर्थिक मानदंड के 5 अंक

पहले की सरकारी भर्तियों में सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक मानदंड के 5 अंक दिए जाते थे, मगर अबकी बार सीईटी में सामाजिक आर्थिक आधार के 5 अंकों का लाभ नहीं दिया जाएगा. सिर्फ मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को ही सेलेक्ट किया जाएगा.

सरकार से अनुमति मिलने के बाद तय होगी परीक्षा की तारीख

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग की तरफ से सीईटी को लेकर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है. यह प्रपोजल सरकार के पास भेजा जाएगा, इसमें सरकार से पूछा जाएगा कि सीईटी को एक दिन में कराया जाए या ज्यादा दिन में आयोजित किया जाए. सरकार से आज्ञा मिलने के बाद ही तारीख तय की जाएगी. चेयरमैन के मुताबिक,  यह सीईटी 3 साल के लिए होगा. आयोग की तरफ से तैयारी की जा रही है कि इसे हर साल आयोजित करवाया जाए.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ PGI से कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर, नाममात्र खर्चे पर मिलेगी PET- CT स्कैन टेस्ट की सुविधा

पिछली बार NTA ने ली थी परीक्षा

यदि किसी का स्कोर कम है तो वो अगले साल इसमें सुधार कर पाये. उसके अधिकतम अंक के स्कोर को वेलिड माना जाएगा. यही नहीं अभी तक सीईटी को लेकर एजेंसी भी तय की जानी है. पिछली बार यह एनटीए की तरफ से कराया गया था. पिछली बार 12 लाख युवाओं ने परीक्षा दी थी, इनमें से करीब साढे 8 लाख परीक्षा में पास हुए व इनमें से साढ़े 3 लाख उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था.

2 लाख पदों पर होंगी पक्की भर्ती

प्रदेश सरकार जल्द ही सभी विभागों, बोडों और कारपोरेशन को पत्र लिखकर उनके यहां खाली पदों का ब्योरा मांगेगी. यह प्रक्रिया पहले भी होती रही है. जितने भी खाली पदों की जानकारी आएगी, उसी के अनुसार अगली भर्ती की जाएगी. भाजपा ने सत्ता में आने से पहले राज्य में दो लाख पदों पर भर्ती करने का वादा किया था. अब हरियाणा में बीजेपी सरकार बन चुकी है इसलिए इसी अनुसार अब पक्की भर्तियों की जाएंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.