हरियाणा सरकार ने जेबीटी अध्यापकों को दिया बड़ा तोहफा, टीजीटी हिंदी पद पर किया पदोन्नत

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने JBT अध्यापकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है.  सरकार की तरफ से 710 जेबीटी एवं सीएंडवी को बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दें कि 710 जेबीटी एवं सीएंडवी को टीजीटी हिंदी के पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी है.

Teacher

13 अगस्त को जारी किए गए थे प्रमोशन ऑर्डर

यह प्रमोशन आर्डर विभाग की तरफ से 13 अगस्त 2024 को जारी कर दिए थे, मगर सरकार ने इसे तुरंत प्रभाव से वापिस ले लिया था. इन्हें वापिस लेने के पीछे ने प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 8वीं के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, 4 साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति

अब विभाग द्वारा इन जेबीटी एवं सीएंडवी के पुन: पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं. अच्छी बात यह है कि ये आदेश 13 अगस्त से ही प्रभावी माने जाएंगे. ऐसे में अध्यापकों को सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी दी गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.