अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सर्विस पूरी करते ही मिलेगी नौकरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने अग्निवीरों को एक बड़ा तोहफा दिया है. नायब सिंह सैनी सरकार ने अग्निवीरों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. इस ऐलान के मुताबिक, अग्निवीरों को अपनी सेवा पूरी करते ही नौकरी मिल जाएगी. अगले वर्ष जुलाई महीने में थल, जल और वायु सेना में अग्निवीरों का पहला बैच अपनी सेवाएं पूरी करके बाहर निकलेगा. ऐसे में सेवा पूरी होने से पहले ही अग्निवीरों को राज्य सरकार की तरफ से रोजगार की गारंटी मिल चुकी है.

Indian Army

अग्निवीरों की सुरक्षा के लिए पॉलिसी लागू

अग्निपथ योजना के तहत, लगे युवाओं को न सिर्फ सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन मिलेगा, बल्कि प्राइवेट सेक्टर में रोजगार से लेकर कौशल विकास और स्वरोजगार तक सरकार द्वारा पूरी सहायता की जाएगी. हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है, जिसने अग्निवीरों की सुरक्षा के लिए पॉलिसी लागू कर दी है. अग्निवीरों को पुलिस, खनन गार्ड, जेल वार्डन तथा एसपीओ की भर्ती में 10 प्रतिशत होरिजेंटल रिजर्वेशन भी मिलेगा.

ग्रुप C और B में मिलेगा 1% आरक्षण

ग्रुप C की सीधी भर्ती में पांच प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. ग्रुप B की भर्तियों में एक प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा. अग्निवीरों को ग्रुप सी की भर्तियों में सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में शामिल नहीं होना होगा. यही नहीं अग्निवीर के पहले बैच के युवाओं को 5 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी. जिस अग्निवीर के पास कौशल विकास प्रमाण पत्र होगा, उसे स्किल टेस्ट से भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

HKRN की नियुक्तियों में भी मिलेगी वरीयता

जो अग्निवीर स्वरोजगार या उद्यमशीलता को अपनाना चाहते हैं, उन्हें 5 लाख रुपये तक का लोन मुहैया करवाया जाएगा. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये की जाने वाली नियुक्तियों में भी इन्हें वरीयता मिलेगी. अग्निवीरों को 30 हजार रुपये से ज्यादा मासिक वेतनमान पर नौकरी देने वाले उद्योगों को सरकार 60 हजार रुपये वार्षिक सब्सिडी प्रदान करेगी. इसके अलावा, जो युवा प्राइवेट सुरक्षा कर्मी के रूप में सेवाएं देना चाहते हैं, उन्हें गन लाइसेंस लेने में प्राथमिकता मिलेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.