शिक्षकों के हित में हरियाणा सरकार ने किया बड़ा फैसला, 1 साल के लिए बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट

चंडीगढ़ | राज्य सरकार की तरफ से हरियाणा के शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिये से लगे 679 टीजीटी अध्यापक, जो सरप्लस घोषित किए जाने के बाद एक अप्रैल 2025 को हटाए गए थे, उन्हें विभाग में खाली टीजीटी अध्यापकों के पदों पर पुनः समायोजित किया जाएगा.

Teacher Madam

टीजीटी अध्यापकों के हित में बड़ा निर्णय

ऐसे में सरकार की तरफ से टीजीटी अध्यापकों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है, जो उनके हित में होगा. सरकार के इस फैसले से इन शिक्षकों का रोजगार सुनिश्चित हो सकेगा. इन सरप्लस टीजीटी अध्यापकों का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2025 को खत्म हो चुका था. अब सरकार ने उसे भी 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

31 मार्च 2026 तक बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट

आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट के कॉन्ट्रैक्ट में भी 31 मार्च 2026 तक बढ़ोतरी कर दी गयी है. डिपार्टमेंट द्वारा इस बारे में पत्र भी जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब इन शिक्षकों को पुनः समायोजित किया जाएगा, जिसकी वजह से अब यह अपनी नौकरी पर वापस लौट पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.