हरियाणा सरकार 2 लाख युवाओं को देगी सरकारी नौकरी, बिना खर्ची पर्ची मेरिट के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. राज्य में BJP की सरकार में अब तक 1 लाख 71 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल चुकी है. इसके अतिरिक्त, सरकार ने 2 लाख युवाओं को नई नौकरियां देने का संकल्प किया है.

Job Student School College

दोहराई मेरिट पर नौकरी देने की प्रतिबद्धता

ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका होने वाला है. CM नायब सिंह सैनी की तरफ से बुधवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हरियाणा के 75 युवाओं को हरी झंडी दिखाते हुए मेरिट पर नौकरी देने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के सिर्फ उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई है.

युवा महोत्सव में पहला स्थान हासिल करेगा हरियाणा

ऐसे में जो भी युवा मेहनत कर रहा है, उसे अवश्य ही उसकी योग्यता के बल पर नौकरी मिलेगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले युवा महोत्सव में हरियाणा ने दूसरा स्थान हासिल किया था, मगर इस बार यह तय है कि हरियाणा पहले नंबर पर ही आएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

युवाओं को मिली बिना खर्च पर्ची की नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से बिना पर्ची- खर्ची के सरकारी नौकरी देकर युवाओं को सम्मान देने का काम किया गया है. युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.