हरियाणा में ग्रुप डी वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 4246 पदों पर भर्ती को मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप डी वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है. युवाओं द्वारा लगातार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि उनकी वेटिंग लिस्ट जारी की जाए, मगर अभी तक ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हुई है. इसी बीच इससे जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप डी उम्मीदवारों के लिए बड़ा निर्णय लिया है.

HSSC

उम्मीदवार लगातार कर रहे थे आग्रह

ग्रुप डी पदों की वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे सीईटी पास उम्मीदवार लगातार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से आग्रह कर रहे थे कि ग्रुप डी के खाली पदों की चयन सूची जारी की जाए. यह आग्रह इसलिए किया जा रहा था क्योंकि पिछले साल मार्च में लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी पदों की चयन सूची जारी की थी.

ग्रुप डी छोड़ ग्रुप सी में गए काफी उम्मीदवार

बाद में अक्तूबर, 2024 में आयोग ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के बाकी बचे पदों के लिए सूची जारी की तो मार्च, 2024 में ग्रुप डी में चयनित उम्मीद‌वारों में से काफी उम्मीदवार ग्रुप सी पदों के लिए चयनित हो गए. ऐसे में उन्होंने ग्रुप डी की नौकरी छोड़ दी. ग्रुप डी के उम्मीदवार लगातार मांग कर रहे थे कि ग्रुप डी से वे उम्मीदवार नौकरी छोड़कर चले गए है, जिनका चयन ग्रुप सी में हुआ है, इसलिए ग्रुप डी के खाली पदों की मुख्य सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

4246 खाली पदों को भरने की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने इस पर ध्यान दिया और सरकार ने विभागों, बोर्डो, निगमों से ग्रुप डी पदों की रिक्त सूची की मांग की है. अब मुख्यमंत्री ने इन 4246 रिक्त पदों पर भर्ती करने की मंजूरी देने का निर्णय किया है. प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को इन पदों को विज्ञापित करने और चयन सिफारिश भेजने के लिए पत्र भेजा जाएगा.

सीईटी स्कोर के आधार पर बनेगी लिस्ट

HSSC प्रदेश सरकार से पत्र मिलने के बाद 4246 पद विज्ञापित करेगा और ग्रुप डी सीईटी पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगेगा. उसके बाद सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी. चूंकि ग्रुप डी के लिए, सीईटी के बाद कोई अन्य टेस्ट नहीं होता है और सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होता है, ऐसे में सीईटी स्कोर के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करके जारी की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.