Haryana Jail Jobs: हरियाणा जेल विभाग में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, 15 मई तक भेजें आवेदन

जॉब डेस्क, Haryana Jail Jobs | हरियाणा जेल विभाग की तरफ से विभिन्न जेलों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वह इंटरव्यू के लिए जा सकता है. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं.

Job

खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.

Haryana Jail Vacancy 2025
Organization Haryana Jail Department
Post Name Counselor / Social Worker / Psychologist Worker,
Peer Teacher, Nurse/Ward boy, Project Coordinator,
Vacancies 15
Salary/ Pay Scale Rs: 10,000- 30,000/- Per Month
Job Location Haryana
Date Of Interview   15 May 2025
Mode of Apply Interview
Category Haryana Contract Jobs
Official Website haryanaprisons.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs

Important Dates

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 24 अप्रैल 2025

इंटरव्यू की तिथि: 15 मई 2025 (सुबह 9:00 बजे)

Education Qualification

कॉउंसलर/ सोशल वर्कर/ साइकोलॉजीस्ट वर्कर/कम्युनिटी वर्कर: इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार स्नातक पास होने चाहिए तथा उन्हें 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए तथा आवेदक के पास एन.आई.एस.डी से डी एडिक्शन काउंसलिंग में 3 महिने का प्रशिक्षण पत्र प्राप्त होना चाहिए तथा उम्मीदवार को अंग्रेजी में क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

सहकर्मी शिक्षक: आवेदक साक्षर होने चाहिए तथा 1- 2 वर्ष के परहेज सहित एक्स ड्रग यूजर हो.

यह भी पढ़े -  आरक्षण नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक बार मिलेगा हरियाणा में सरकारी नौकरी में सैनिक कोटे का लाभ

नर्स/ वार्ड बॉय: ए.एन.एम प्रमाण पत्र तथा मान्यता प्राप्त सरकारी चिकित्सा संस्थान द्वारा प्रशिक्षित हो. वार्ड ब्वाय के लिए आठवीं कक्षा पास अधिमानतः ऐसे केन्द्रो में अनुभव होना चाहिये. आईआरसीए में नियुक्त वार्ड ब्वाय एन.आई.एस. डी द्वारा प्रशिक्षित अवश्य होना चाहिये.

प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर: स्नातक पास तथा सम्बन्धित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव तथा कम्प्यूटर का कार्य संबंधी ज्ञान.

Application Fee

यह भर्तियां निशुल्क की जाएंगी.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 42 वर्ष

Vacancy Details
  • सहकर्मी अध्यापक: 04
  • नर्स/वार्ड बॉय: 01
  • कॉउंसलर/ सोशल वर्कर/ साइकोलॉजीस्ट वर्कर/कम्युनिटी वर्कर: 08
  • प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर: 02
How to Apply
  1. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन भेजने की जरूरत नहीं है.
  2. उम्मीदवार सीधा इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं.
  3. इंटरव्यू के लिए जाते समय अपने सभी संबंधित दस्तावेज साथ लेकर जाएं.
  4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बताए गए समय और तिथि के अनुसार इंटरव्यू के स्थान पर पहुंच जाएं.
  5.  इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार अपने जिले की संबंधित जेल में जा सकते हैं.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.

1. इंटरव्यू

2. मेडिकल परीक्षा

3. दस्तावेज सत्यापन

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.