हरियाणा: दिसंबर या जनवरी महीने में आयोजित होगा CET, संशोधन होने के बाद अधिसूचित होगी सीईटी पॉलिसी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से ग्रुप C और D के पदों पर सरकारी भर्तियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) को अनिवार्य किया गया है. इस परीक्षा के आधार पर सरकार द्वारा भर्ती भी कर ली गई है. पर यह परीक्षा पूरी होने में काफी समय लग गया, जो उम्मीदवार पिछली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे वह अगले CET के इंतजार में है.

Haryana CET HSSC CET

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी कहा जा चुका है कि CET परीक्षा बहुत जल्द आयोजित करवाई जाएगी. इसमें कुछ संशोधन होने हैं, जिसके बाद ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.

दिसंबर या जनवरी में आयोजित हो सकता है CET

हरियाणा में नए साल यानि 2025 के शुरु होने के साथ ही पक्की नौकरियों की भर्तियां शुरू होंगी. भर्तियों का दौर संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) होने के बाद शुरू होगा. संभावना जताई जा है कि यह परीक्षा दिसंबर में कराई जाएगी, यदि देरी हुई तो जनवरी में परीक्षा का होना संभव है. इस परीक्षा के बाद ही 5,600 पुलिस सिपाही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होंगी. प्रदेश सरकार तैयारी कर रही है कि नए सीईटी पास अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती में मौका दिया जाए.

ग्रुप C व D के करीबन 1 लाख 20 हज़ार पद खाली

प्रदेश के विभिन्न विभागों में दो लाख से ज्यादा पद रिक्त है. इनमें से 1.20 लाख के लगभग पद ग्रुप सी और डी के हैं, जबकि A और B श्रेणी के 80 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा भर्ती की जाती है, जबकि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ए और बी श्रेणी की भर्तियां करता है. सरकार की तरफ से कहा गया था कि हर साल सीईटी परीक्षा का आयोजन होगा मगर ग्रुप सी और डी के लिए प्रदेश सरकार सिर्फ एक बार ही सीईटी की परीक्षा करा पाई है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

HSSC ने हलफनामे में किया वादा

सरकार का कहना था कि जो युवा अपने अंक बढ़ाना चाहते हैं वह बार- बार यह परीक्षा दे सकते हैं. ग्रुप C के लिए CET परीक्षा साल 2022 में तथा D के लिए साल 2023 में आयोजित की गई थी. ऐसे में पिछले 2 साल से युवा सीईटी का इंतजार कर रहे हैं. इस मामले में कुछ अभ्यर्थी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जा चुके हैं.

आयोग की तरफ से परीक्षा के लिए हाईकोर्ट में हलफनामा दिया गया है, जिसमें अक्टूबर से दिसंबर के बीच यह परीक्षा कराने के लिए वादा किया गया है. परीक्षा को लेकर आयोग और सरकार के बीच एक मीटिंग भी आयोजित हो चुकी है, मगर इसमें परीक्षा की तिथि फाइनल नहीं हो पाई है.

संशोधन होने के बाद पॉलिसी होगी अधिसूचित

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा है कि आयोग तैयारियों में लगा हुआ है. सरकार के साथ बैठक के बाद ही सीईटी की तिथि निर्धारित की जाएगी. सीईटी पॉलिसी में कुछ संशोधन भी किए जाने हैं, जिसके बाद ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. पहले अभ्यर्थियों को सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक मिलते थे पर इन अंको को कोर्ट ने हटाने के आदेश दिए हैं. ऐसे में सरकार द्वारा इन अंकों को हटाया जाएगा और पॉलिसी को फिर से अधिसूचित किया जाएगा. अभी तक इस बारे में आयोग और सरकार की मीटिंग नहीं हो पाई है. बैठक के बाद ही अंतिम फैसला होगा तथा संशोधन के बाद ही परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.