HSSC ग्राम सचिव, कैनाल पटवारी और पटवारी भर्ती को लेकर जरूरी नोटिस जारी, देखें नोटिस

पंचकुला । HSSC ने ग्राम सचिव,नहरी पटवारी और पटवारी को लेकर एक नोटिस जारी किया है. जारी की गई सूचना के अनुसार HSSC ने बताया है कि जिन भी उम्मीदवारों ने इन 3 पदों के लिए पहले आवेदन कर रखे हैं, उन्हें दोबारा से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. उम्मीदवारों का पहले किया गया रजिस्ट्रेशन ही मान्य होगा.

HSSC 2

आप सभी इस बात से अवगत है ही कि HSSC ने ग्राम सचिव, नहरी पटवारी व पटवारी के पदों को रिओपन किया है. और युवाओं को फिर से फॉर्म भरने का मौका दिया है. नए उम्मीदवार 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह नोटिस उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया था. उन्हें इस नोटिस द्वारा सूचित किया गया है कि उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट देखें.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

HSSC NEW NOTICE