हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली, जल्द होगी नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 15 हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े है. इस बारे में सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सदन के पटल पर यह जानकारी प्रदान की है. राज्य में 1,15,325 स्वीकृत पद हैं, इनमें से 92,556 रेगुलर है. एचकेआरएन के तहत, 7110 कार्यरत हैं, कुल मिलाकर 99,666 शिक्षक हैं, जबकि 15,659 पद खाली पड़े हैं.

TEACHER

पीआरटी, पीजीटी के कई पद रिक्त

प्राइमरी टीचर के 37,759 पद हैं, इनमें से 2,557 पद खाली हैं. टीजीटी के 39,828 पद स्वीकृत हैं. एचकेआरएन के तहत, 5948 कार्यरत हैं, जबकि 4583 पद खाली हैं. पीजीटी के 37,738 पद हैं, इनमें 8,519 पद रिक्त हैं. शिक्षा विभाग की ओर से पीआरटी की भर्ती के लिए मेवात काडर के 1456 पदों भरने के लिए नौ सितंबर 2024 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को लिखा गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

शुरु हुई नियुक्ति पत्र देने की प्रोसेस

टीजीटी के 3427 पदों के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) को इंडेंट भेजा गया है. पीजीटी के 4780 पदों को भरने के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को मांग पत्र भेजा गया था. इस मांग पत्र के खिलाफ 1672 पदों की सिफारिशें डिपार्टमेंट में प्राप्त हो चुकी हैं. नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आने वाला नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इस प्रक्रिया कों पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.