One Stop Centre Shahdara Jobs: सखी वन स्टॉप सेंटर शाहदरा में आई विभिन्न पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

जॉब डेस्क, One Stop Centre Shahdara Delhi Jobs | जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहदरा नई दिल्ली ने केस वर्कर, मल्टी पर्पस वर्कर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां अनुबंध आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी. बाद में इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है. सिर्फ महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए अपने आवेदन कर सकती हैं. इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन स्वयं जाकर जमा करवा सकते हैं.

Job

आगे भर्ती से जुड़ी हुई सारी जानकारी जैसे आवेदन शुरू होने की तारीख आवेदन करने की अंतिम तारीख, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को अंत तक पढ़ें.

One Stop Centre Shahdara Vacancy 2025
Organization One Stop Centre Shahdara Delhi
Post Name Case Worker, Multi Purpose Worker and Security Guard
Vacancies 03
Salary/ Pay Scale Rs:17,500-/ to 32,000 /- Per Month
Job Location Shahdara ( Delhi)
Last Date to Apply 20 April 2025
Mode of Apply Offline By Hand
Category Contract Jobs
Official Website Dmshahdara.delhi.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 अप्रैल 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2025 (सांय 5:00 बजे)

Education Qualification

केस वर्कर: इन पदों के लिए उम्मीदवार विधि सामाजिक कार्य समाजशास्त्र सामजिक विज्ञान / मनोविज्ञान स्नातक हो. दिल्ली निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदक को किसी सरकारी या गैर सरकारी परियोजना/कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित प्रासंगिक डोमेन पर 3 साल का अनुभव हो.

बहुउद्देशीय कार्यकर्ता: आवेदककिसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / सस्थान से 12वीं पास या समकक्ष हो.  दिल्ली निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी. कोई भी व्यक्ति (महिला) जो साक्षर हो और संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखती हो.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

सुरक्षा गार्ड: आवेदन किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष हो. दिल्ली निवासी को वरीयता दी जाएगी. कोई भी व्यक्ति (महिला) जिसके पास जिला एवं राज्य स्तर पर किसी सरकारी वा प्रतिष्ठित संगठन में सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करने का कम- से- कम 2 वर्ष का अनुभव हो. वह अधिमानतः सैन्य अर्धसैन्य से सेवानिवृत होनी चाहिए.

Application Fee

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

Age Limit

न्यूनतम आयु व अधिकतम आयु की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें.

Vacancy Details
  • Case Worker: 01
  • Multi Purpose Worker: 01
  • Security Guard: 01
How to Apply
  1. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन भेजने होंगे.
  2. सबसे पहले कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा.
  3. आवेदन फार्म लेने के बाद इसमें सभी जरूरी  जानकारी दर्ज करनी होगी.
  4. आवेदन फॉर्म के साथ सभी संबंधित दस्तावेज लगाए.
  5. आवेदन वाले लिफाफे पर Application For The Post Of जरूर लिखें.
  6. यदि फॉर्म में कोई गलती है तो उसे तुरंत ठीक करें.
  7. भरें गए फॉर्म को दिए गए पते  “Sakhi One Stop Centre, IHBAS Hospital Complex, Dilshad Garden, Shahdara, Delhi-95.” पर जाकर स्वयं जमा करवाना होगा.
  8. जो उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.

1. शॉर्टलिस्टिंग

2. इंटरव्यू

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.