HSSC: सीईटी के जरिये हो रही भर्तियों का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 17 अक्टूबर को ग्रुप C और D के विभिन्न पदों का परिणाम जारी किया गया है. लंबे संघर्ष के बाद युवाओं को खुशियां मिली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से वादा किया गया था कि वह शपथ बाद में लेंगे पहले विभिन्न पदों का परिणाम जारी करेंगे. 17 तारीख को मुख्यमंत्री निर्णय शपथ ली. उसके बाद, युवाओं का परिणाम जारी किया गया.

Punjab and Haryana High Court

भर्तियों का रास्ता हुआ साफ

भर्ती को रद्द करने की मांग के लिए एक जनहित याचिका लगा दी गई, लेकिन युवाओं के लिए खुशखबरी यह है कि पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के माध्यम से हो रही हजारों भर्तियों का रास्ता साफ करते हुए इन्हें रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. दिल्ली निवासी एडवोकेट विपिन सागर ने हाईकोर्ट को बताया कि हरियाणा सरकार विभिन्न पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा के जरिये भर्ती कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 8वीं के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, 4 साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति

हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

याची का कहना है कि इस भर्ती में आरक्षण के प्रावधानों का सही प्रकार से पालन नहीं हो रहा है. कई श्रेणियां ऐसी हैं, जिनमें एक भी रिज़र्व सीट नहीं है. ऐसे में इन पदों पर आवेदन देते हुए आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के पास सामान्य वर्ग में आवेदन करने के अतिरिक्त कोई ऑप्शन नहीं बचता है. वहीं, याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. ऐसे में हाईकोर्ट से याचिका खारिज होते ही अब सीईटी के जरिये हो रही हजारों भर्तियों का रास्ता साफ हो चुका है. जल्द ही, विभिन्न पदों के लिए जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.