खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज में इन पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

नूंह। हरियाणा के परिवहन विभाग (हरियाणा रोडवेज) में एक बार फिर से नई भर्ती आ गई है. इस भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर रहने वाली है. यह भर्ती मेरिट आधार पर होगी. तो कहां पर यह भर्ती आई है, किन किन पदों पर यह भर्ती आई है, कैसे आपको आवेदन करना होगा, इन सभी बातों की जानकारी आपको यहां से मिलेगी.

Haryana Roadways Bus

विभाग ने जारी किया नोटिस

हरियाणा राज्य परिवहन, नूंह में यह भर्ती आई है. विभाग द्वारा बाकायदा इस भर्ती का नोटिस निकाला गया है. नोटिस के अनुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हरियाणा राज्य परिवहन, नूंह में अप्रैन्टिस लेने के लिए ऑनलाईन फर्म दिनांक 05 दिसंबर 2020 से दिनांक 15 दिसंबर 2020 तक भरने की तिथि निश्चित की गई है.

सभी फार्म दिनांक 05 दिसंबर 2020 से दिनांक 15 दिसंबर 2020 तक ऑनलाईन ही स्वीकार किए जायेंगे. निम्नलिखित ट्रेड के लिए इच्छुक उम्मीदवार अप्रैन्टिस के लिए ऑनलाईन http://apprenticeshipindia.org पर आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

ट्रेड                        पद संख्या
डीजल मैकेनिक        15
वेल्डर                       03
विद्युताकार             04
कारपेंटर                   02
टायर रिपेयर            02
कोपा                        01

जो भी इच्छुक इन छह प्रकार की ट्रेड में अप्लाई करना चाहता है, आसानी से अप्लाई कर सकता है. ध्यान रहे कि ऑनलाइन अप्लाई करने के पश्चात आपको अपने फॉर्म की हार्ड कॉपी और अन्य डाक्यूमेंट्स भी विभाग में जमा करवाने हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts