चंडीगढ़ में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के 73 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, मिली मंजूरी

चंडीगढ़ | हाल ही में चंडीगढ़ में गवर्निंग बॉडी की बैठक में PGI चंडीगढ़ में 73 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्तियों को मंजूरी प्रदान की गई. इस बैठक के दौरान इन पदों को पीजीआई के अलग- अलग डिपार्टमेंट में नॉन- डीएम/ एमसीएच वर्ग के डॉक्टरों के लिए मंजूरी दी गई है. ऐसी जानकारियां सामने आई हैं कि पहले गवर्निंग बॉडी इस प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय के पास फाइनेंशियल स्टेटमेंट के साथ भेजेगी. उसके बाद, वहां से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Doctor Photo

मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

इस विषय में पीजीआई प्रशासन का कहना है कि नए डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाने के बाद यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को ज्यादा सुविधा मिल पाएगी. बता दें कि उत्तर भारत के प्रमुख अस्पतालों में से एक पीजीआई चंडीगढ़ को माना जाता है. यहां कई राज्यों से इलाज के लिए मरीज पहुंचते हैं लेकिन कई बार स्टाफ की कमी होने के चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में खुले पैसों के झंझट से मिलेगा छुटकारा, UPI से किराए का भुगतान कर सकेंगे यात्री

ऐसे में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना जरूरी हो गया था. काफी लंबे समय से इन पदों पर भर्ती की मांग की जा रही थी. अब नई भर्तियों के होने से मरीजों को जल्दी इलाज की सुविधा मिल पाएगी और डॉक्टरों पर बोझ भी कम पड़ेगा.

HDU यूनिट में फिलहाल केवल तीन डॉक्टर

वर्तमान में 8 बेड की एचडी यूनिट में केवल 3 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर मौजूद हैं. यहां 24 घंटे मरीजों की देखभाल की जाती है. इस विषय में पीजीआई प्रशासन ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी के बाद अब वित्त मंत्रालय द्वारा इन पदों पर सहमति प्रदान की जाएगी. इसके बाद, भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts