रोहतक । भर्ती निदेशक रोहतक में भर्ती रैली से संबंधित कुछ सूचना साझा की है. उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि रोहतक में जो भर्ती 3 मई 2021 से 20 मई 2021 तक होनी थी वह कोविड-19 की वजह से स्थगित कर दी गई है. सभी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत जल्दी से फैल रही है.
लगभग सारी हरियाणा को चपेट में ले रही है. इसी को देखते हुए भर्ती की तारीख परिवर्तित करने का फैसला लिया गया है. भर्ती की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है. तारीख परिवर्तित करने के बाद सबको सूचना दे दी जाएगी. यह सूचना समाचार पत्र के माध्यम से दी जाएगी. इस भर्ती रैली के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2021 थी. वर्तमान वर्ष की भर्ती रैली के लिए सोल्जर जनरल ड्यूटी और क्लर्क / एसकेटी श्रेणी के लिए पंजीकरण फिर से नहीं खुलेगा.

