जींद | अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में है, तो हम आपके लिए नौकरी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट लेकर आए है. अगर अपने ITI की है, तो आपके पास नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. बता दें कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद में रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है. यह रोजगार मेला 5 फ़रवरी को आयोजित होगा.
ITI जींद में लगने जा रहा रोजगार मेला
किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र इस मेले में हिस्सा ले सकते है. JCB INDIA LTD BALLABHGARH, FARIDABAD (HARYANA) AND YOKOHAMA INDIA PVT LTD (JAPANESE MNC) BHADURGARH HARYANA COMPANY कैम्पस प्लैसमेन्ट एवं इंटरव्यू के लिए गवर्नमेंट आईटीआई जींद के संस्थान में आगी. यहाँ पर कंपनी अपने प्रतिनिधि छात्रो का सिलेक्शन करेगी.
24 जनवरी को होगा आयोजन
मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए. मेले में इच्छुक छात्र अपने सर्टिफिकेटस, अपना एक पासपोर्ट साईज फोटो व बायोडाटा अपने साथ लेकर जरूर पहुँचे. इंटरव्यू 05 फ़रवरी सुबह 10 बजे गवर्नमेंट आईटीआई जींद में शुरु होंगा. चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की तरफ से विभिन्न सुविधाएं दी जाएगी.
मेल व फीमेल दोनों उम्मीदवारों का होगा चयन
इस जॉब फेयर में मेल व फीमेल दोनों उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा. कुल 175 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा. JCB INDIA LTD BALLABHGARH, FARIDHABAD 150 मेल उम्मीदवारों का चयन करेगी वहीं YOKOHAMA INDIA PVT LTD (JAPANESE MNC) BHADURGARH HARYANA COMPANY द्वारा 25 फीमेल कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया जाएगा.
फीमेल कैंडीडेट्स के लिए यह रहेगा क्राइटेरिया
मेल आवेदक Diesel Mechanic, Fitter, MM, Mig Welder, Tractor Mechanic, MMV. Machinest में आईटीआई धारक होने चाहिए. तथा सभी ट्रेड के फीमेल आवेदको को अवसर दिया जाएगा. योकोहामा कंपनी फीमेल कैंडीडेट्स को कंपनी रोल पर परमानेंट जॉब देगी. फीमेल कैंडीडेट्स के लिए कुछ क्राइटेरिया भी सेट किया गया है जिसके अनुसार फीमेल कैंडीडेट्स की लम्बाई 5 फ़ीट होनी चाहिए, उनका वजन कम से कम 50 किलो होना चाहिए तथा वह फ्रेशर आईटीआई उम्मीदवार होनी चाहिए.
मिलेगी इतनी सैलरी
जेसीबी इंडिया एलटीडी बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) चयनित उम्मीदवारों को हर महीने रु. 21,726/- स्टीपेंड CTC व इन हैंड 18,689 रुपए देगी वहीं योकोहामा इंडिया पीवीटी एलटीडी (जापानीज एमएनसी) बहादुरगढ़ कंपनी चयनित उम्मीदवारों को रु.15,650/- सीटीसी और इन हैंड 12,500/- रुपए मिलेंगे.
कंपनी की तरफ से अन्य भी कई बेनिफिट दिए जायेंगे जिनमें चाय एवं नाश्ते की सुविधा, यूनिफार्म, टी शर्ट,जैकेट, कैप, परिवहन, वीकली ऑफ, सीएल, एसएल, ईएल, छुट्टियां, बोनस कंपनी की नीति के अनुसार व 1,000/- उपस्थिति पुरस्कार इत्यादि शामिल है.
