हरियाणा: TGT भर्ती में चयनित 528 उम्मीदवारों का चयन रद्द, नोटिस जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले वर्ष TGT भर्ती की गई है. इस भर्ती में चयनित 528 अभ्यर्थियों का चयन रद्द कर दिया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग ने इन्हें मेडिकल और बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए चार मौके प्रदान किये थे, मगर ये नहीं पहुंचे. यह भर्ती जुलाई 2024 में पूरी की गई थी.

Teacher

528 उम्मीदवारों का चयन रद्द

इसके बाद चयनितों को मेडिकल जांच और बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए बुलाया गया, मगर इनमें से 528 अभ्यर्थी ऐसे थे जो नहीं आए. इनमें सबसे ज्यादा 178 फिजिकल एजुकेशन के थे. आर्ट्स के 103, संस्कृत के 97, अंग्रेजी के 68, साइंस के 31, उर्दू के 8, होम साइंस के 4 और म्यूजिक के 2 अभ्यर्थी भी शामिल हैं जो बायोमैट्रिक अटेंडेंस और मेडिकल के लिए नहीं पहुंचे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

777 पदों में से 206 पद रह गए खाली

निदेशालय की तरफ से इनका चयन रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया गया है. दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते 777 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इन पदों में से 571 पद ही भरे गए और 206 पद रिक्त ही रह गए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.