हरियाणा CET में होगा संशोधन, हटेंगे सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक; 31 दिसंबर से पहले आयोजित होगा एग्जाम

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से गत 17 अक्टूबर को विभिन्न ग्रुपों का परिणाम जारी किया गया है. लगभग 24 हज़ार युवाओं को नौकरी मिली है. 3- 4 साल पहले शुरू हुई CET परीक्षा के जरिए भर्ती प्रक्रिया अब जाकर पूरी हुई है. अभी भी कुछ ग्रुपों एग्जाम रहते हैं, जिनके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी होगा.

Haryana CET HSSC CET

अब यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए CET परीक्षा के लिए कवायत हो चुकी है. कोर्ट की तरफ से भी आदेश दिए गए हैं कि अगला सीईटी 31 दिसंबर 2024 से पहले पहले आयोजित कर लिया जाए.

CET में किया जाए संशोधन

ऐसे में अब जल्दी अगले CET की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस बार CET में कुछ संशोधन देखने को मिल सकते हैं. हरियाणा सरकार ग्रुप सी और डी पदों पर पर्टी के लिए कॉमन एलिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में संशोधन करने जा रही है. इसका मुख्य कारण पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक खत्म करना है.

सीईटी देने के इच्छुक युवाओं की भी मांग है कि सीईटी में संशोधन किया जाए. उनकी मुख्य मांग है कि सीईटी पास उम्मीदवार को सीईटी क्वालीफाई माना जाना चाहिए, ताकि इस टेस्ट के आधार पर होने वाले पदों की भर्ती प्रक्रिया में वे भी भाग ले पाये और मुख्य परीक्षा में वे भी बैठ सके.

तकनीकी पदों के लिए अलग से हो CET परीक्षा

अभी सीईटी में पास उम्मीदवारों में से 4 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान है, मगर वास्तव में ये चार गुना भी शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाते हैं. किसी-किसी कैटेगरी और पद में तो यह डेड़ गुना हीं रह जाते हैं. इसके अतिरिक्त, उनकी मांग है कि तकनीकी पदों के लिए अलग सीईटी होना चाहिए. एक समान पदों की सामान्य योग्यता वाले युवाओं के लिए एक सीईटी हो सकता है, लेकिन ग्रुप अनुसार उन्हें कैटेगरी और पदों को ग्रुप में शामिल किया जाए, जिनकी योग्यता एक जैसी हो.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट फार्मूला बदलने पर विचार

यदि किसी पद के लिए अनुभव जरूरी है तो भी अलग नॉलेज टेस्ट होना चाहिए. प्रदेश सरकार की तरफ से अभी सीईटी पास उम्मीदवारों में से चार गुना के बजाए 7 गुना शॉर्टलिस्ट करने पर विचार चल रहा है, मगर अंतिम फैसला मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी के स्तर पर होना है. हर साल CET कराने का प्रावधान जस का तस रहने की संभावना है.

यह अलग बात है कि सीईटी अभी तक एक ही हुआ है, जबकि 3 साल के बीच लाखों युवा सीईटी देने के योग्य हो चुके हैं मगर सीईटी अयोजित न होने के कारण से भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाये. ऐसे में अब जल्दी अगले CET की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.