हरियाणा: अबकी बार एनटीए नहीं लेगी CET की परीक्षा, अन्य एग्जाम एजेंसियों द्वारा की जा रही परीक्षा की तैयारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री द्वारा इस परीक्षा को मई माह में करवाने का एलान किया गया है. इस ऐलान के बाद अब सरकार ने परीक्षाओं के आयोजन को लेकर मंथन करना शुरू कर दिया है. इस आयोजन से जुड़े ज्यादतर वरिष्ठ अधिकारी इस बात के पक्ष में नहीं हैं कि सीईटी का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के जरिये करवाया जाए.

Haryana CET HSSC CET

CM ने बजट सत्र में किया परीक्षा का ऐलान

इसके पीछे कारण है कि एनटीए की तरफ से होने वाली परीक्षा में लीकेज की आशंका बनी रहेगी और सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष उस पर पेपर आउट अथवा लीक के मुद्दे पर हमला करें. हरियाणा में ग्रुप C और D पदों की स्थायी भर्ती के लिए कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) कों अनिवार्य किया गया है. अब तक यह परीक्षा सिर्फ एक बार ही हो पाई है. मुख्यमंत्री ने 2 दिन पहले विधानसभा के बजट सत्र में मई में परीक्षा कराने का ऐलान किया है.

NTA की भर्ती परीक्षाओं के पेपर हुए लीक

सीएम ने इस बारे में हुई बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से परीक्षा कराने की तैयारी करने के लिए कहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से हाल ही में जो भर्ती परीक्षाएं आयोजित की हैं उनके पेपर लीक हुए हैं. हरियाणा में पेपर लीक व पेपर आउट जैसी घटनाओं को लेकर सरकार पहले से ही घेरे में है. सरकार को डर है कि हरियाणा में ग्रुप सी और डी भर्ती के लिए होने वाले सीईटी का पेपर लीक हो गया तो विपक्ष को मुद्दा मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

केंद्र सरकार से बात करेंगे CM

ऐसे में उन्होंने एग्जाम एजेंसियों को टेस्ट की तैयारी करने के लिए कहा है. पेपर लीक के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार निर्धारित कर चुकी है कि एनटीए कोई भी भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं कराएगा. अब एनटीए ने भी केवल एंट्रेंस परीक्षाओं पर ही फोकस शुरू कर दिया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस बारे में बहुत जल्दी केंद्र सरकार से बात करेंगे. इसके चलते एचएसएससी तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड को सीईटी की समानांतर तैयारी के लिए निर्देशित किया गया है.

HSSC ने परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट मांगी

मुख्यमंत्री द्वारा आयोग से कहा गया है कि आयोग सीईटी की अनुमानित तारीख देखें, जिस पर सीईटी का आयोजन हो सकता है. मुख्यमंत्री की तरफ से निर्देश दिए गए है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अपनी भी तैयारी करें. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी की तैयारियों के सिलसिले में परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट मांगी हुई है. आयोग के सदस्यों ने जिला उपायुक्तों के साथ मीटिंग कर ली है. जिला उपायुक्तों ने जिला शिक्षा अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों को पूरी अपडेट भेजनें कों कहा था.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.