भारतीय सेना में निकली खुली भर्ती, यहाँ से देखे पूरी जानकारी

रोहतक । सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खुशखबरी सामने आई है.जी हां आर्मी की भर्ती आ गई है बहुत से युवा इस भर्ती में शामिल होकर अपने सपने पूरे कर सकते हैं. सेना में भर्ती होकर युवा अपने देश भक्ति और सरकारी नौकरी दोनों सपनों को पूरा कर सकते हैं. सेना की तरफ से युवाओं के लिए खुली भर्ती आयोजित की जाती है. जिससे युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सेना में भर्ती होते हैं. HQ RTG ZONE AMBALA ARO/ BRO RALLY Program 2021-2022 के तहत भर्ती आ गई है. जो भी उम्मीदवार सेना में जाने के लिए इच्छुक है वह भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं. भर्ती कहां होंगी और किस तारीख को होंगे यह सभी विवरण आगे दिया गया है कृपया पोस्ट को अंत तक पढ़े.

ARMY BHARTI

Host ARO
रोहतक

3 से 15 अगस्त के बीच भर्तियां रोहतक और हिसार में आयोजित की जाएंगी. रोहतक, सोनीपत, पानीपत और झज्जर के युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं.

अम्बाला

यह भर्तियां 5 सितंबर से 17 सितंबर के बीच यमुनानगर और हिसार में आयोजित की जाएंगी. अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर,पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

चरखी दादरी

यह भर्ती 9 जनवरी से 24 जनवरी 2022 तक रेवाड़ी और भिवानी में आयोजित की जाएंगी तथा इस भर्ती में चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवा आ सकते हैं.

हिसार

यह भर्तियां 5 से 20 फरवरी 2022 के बीच जींद और सिरसा में होंगी. तथा हिसार, जींद,सिरसा और फतेहाबाद के युवा इस भर्तियों में हिस्सा ले सकते हैं.

पालमपुर

यह भर्ती धर्मशाला में 18 से 20 नवंबर 2021 को होगी. और पालमपुर, चंबा और कांगड़ा के युवा इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं.

शिमला

10 से 22 सितंबर 2021 के बीच है या भर्ती रामपुर और जंगा में आयोजित की जाएगी शिमला, कन्नूर, सोलन और सिरमौर के युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं.

मंडी 

मंडी में भर्ती 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2021 के बीच आयोजित होगी तथा मंडी,कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवा इस भर्ती में आ सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.