चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले साल 2 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को विज्ञापित किया गया था. बहुत सारे युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किए थे. इसके बाद, एक बार फिर से 30 अक्टूबर को इस भर्ती कों पुनर्विज्ञापित किया गया. सहायक प्राध्यापकों की भर्ती में जों युवा आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एक और मौका दिया है.

1 मार्च से 15 मार्च तक करें आवेदन
पिछले साल 2424 खाली पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी. जो अभ्यर्थी पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे और इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं, वे 1 मार्च से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे. पिछले साल 13 नवंबर से हरियाणा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों (एससी- एसटी) के 20 प्रतिशत आरक्षण के कोटे में भी कोटा लागू हो गया है.
66 जातियों के लोगों को मिलेगा रिजर्वेशन
इसमें अब सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत कोटा वंचित अनुसूचित जातियों के लिए और 10 प्रतिशत कोटा अन्य अनुसूचित जातियों के लिए होगा. अनुसूचित जाति में 15 तथा वंचित अनुसूचित जाति श्रेणी में 66 जातियां शामिल हैं. एससी- एसटी वर्ग में आरक्षण के उपवर्गीकरण से वंचित अनुसूचित जाति श्रेणी में शामिल 66 जातियों के लोगों को रिजर्वेशन मिलेगा, जिनके लिए नौकरियों के मौके लगातार कम होते जा रहे थे.
लगेंगे यह डॉक्यूमेंटस
रिजर्वेशन में परिवर्तन हुआ है जिसकी वजह से ही हरियाणा लोक सेवा आयोग को फिर से आवेदन मांगने पड़े हैं. एससी कैटेगरी के लोगों को भी नई व्यवस्था का लाभ लेने के लिए नए सिरे से डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फार्म एचपीएससी की आफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आनलाइन माध्यम से भर सकते है. एप्लीकेशन फार्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य रहेगा.
भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन भेजनें के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है. अभ्यर्थी ने मेट्रिक लेवल पर हिंदी / संस्कृत विषय पढ़ा हो व यूजीसी नेट, स्लेट या सेट परीक्षा में से कोई एक एग्जाम क्वालीफाई किया हो. भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.