नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से पिछले दिनों कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया है. सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है. 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2025 तक आयोजित हुई व 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में करीब 24.12 लाख छात्र शामिल हुए. वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी.
जल्द जारी होगा परीक्षा परिणाम
सीबीएसई की तरफ से जल्द ही 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी आसानी से चेक कर पाएंगे. सीबीएसई 10th व 12th रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर घोषित होगा. रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा.
डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट
- सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आप डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे.
- रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद, आपको लॉग इन करना होगा.
- आपको CBSE 10th/ 12th Result सेक्शन में जाना होगा.
- फिर आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा.
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा.
उमंग ऐप से भी चेक करें रिजल्ट
- उमंग ऐप्प से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको प्लेस्टोर पर जाकर उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा.
- इसके बाद, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से अकाउंट बनाना होगा.
- रिजल्ट घोषित होने के बाद ऐप पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा.
- आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा.
- आपको डिटेल्स डालकर सबमिट करना होगा.
- इसके बाद, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
इस प्रकार देखें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाना होगा.
- यहाँ होम पेज पर आपको 10वीं/ 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक नज़र आएगा.
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करना होगा.
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अब आप अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं और चाहे तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
