हरियाणा में होगी 1200 नए पटवारियों की भर्ती, सीधे मेरिट से होगा सिलेक्शन

चंडीगढ़ | हरियाणा क़े बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. आपको बता दें कि जल्द ही 1,200 नए पटवारियों को भर्ती किया जाएगा. जी हां, आपको बता दें कि जल्द ही 1,200 पदों पर पटवारियों को नियुक्त किया जाएगा. यह भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत की जाएगी. विभाग की ओर से इसके लिए आदेश जारी किया गया है.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

नियुक्त होंगे 1200 नए पटवारी

कहा जा रहा है कि जैसे ही ये आदेश लागू होते हैं, हरियाणा में 1200 नए पटवारी कौशल रोजगार के ज़रिए नियुक्त किए जायेंगे. हरियाणा के भूमि रिकॉर्ड निदेशक द्वारा उपायुक्तों और मंडल आयुक्तों को भेजे गए पत्र में उनसे अपने- अपने जिलों के लिए पटवारियों की मांग को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर चढानें के लिए निर्देश गया है ताकि अनुबंध के आधार पर नई भर्ती की प्रोसेस को पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

HKRN पोर्टल पर भेजी जाए मांग

बता दें कि उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पटवारी पदों की मांग उन जिलों के जरिये हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर भेजी जाए, जहां पोर्टल के नोडल अधिकारी लगे हुए हैं. ऐसे में जल्द ही नियुक्तियां की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.