हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत, इन जगहों पर बनेंगे नए पॉवर हाउस

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि सरकार ने सभी जिलों में नए पावर हाऊस बनाने का फैसला लिया है. इससे बिजली आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय और निर्बाध बनाने में मदद मिलेगी.इसके तहत गुरुग्राम के 3 और फरीदाबाद के 33kV क्षमता वाले दो सब- स्टेशनों के लिए सरकार ने बजट को मंजूरी दी है.

Bijli Power Station

नए पावर हाऊस का निर्माण

योजना के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों पर विशेष ध्यान दिया गया है. गुरुग्राम में पटौदी के दौलताबाद, जसात और सिवाड़ी में जल्द नए पावर हाउस बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इन तीनों के निर्माण के लिए सरकार ने 24 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है. वही फरीदाबाद के ग्रेटर फरीदाबाद और ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले पावर हाउस के लिए 16 करोड़ रुपए की राशि जारी की है.

अन्य जिलों के लिए भी सरकार ने बिजली विभाग से सब-स्टेशन के लिए जगह का चुनाव करने और प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है. उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि नए औद्योगिक कलस्टर स्थापित होंगे, जिसके लिए जिले में जरूरत के अनुसार ही नए पावर हाउस बनाए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  HKRN कर्मचारियों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने इतने दिनों के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

औद्योगिक विकास को बढ़ावा

यह कदम सरकार द्वारा औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्र में बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए उठाया गया है, क्योंकि अगर नए पावरहाउस नहीं बनाए गए तो मौजूद सब- स्टेशन पर लोड ज्यादा हो जाएगा. इससे बिजली आपूर्ति में दिक्कत आएगी. यह राज्य में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास को बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान करेगी. बेहतर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.