हरियाणा में 18 करोड़ की लागत से बनेगी 754 महिला चौपालें, मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) प्रदेश को एक और बड़ी सौगात देने वाले हैं. राज्य सरकार द्वारा 18 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के साथ- साथ 754 महिला चौपालों की स्थापना की जाएगी. पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले पहले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं.

Nayab Singh Saini

6000 निर्वाचित प्रतिनिधि होंगे शामिल

पंचायती राज संस्थाओं के 6,000 निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी इस अवसर पर किया जाएगा. बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री भी शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. विभिन्न चरणों में इन चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा.

पहले चरण के तहत, जहां पहले से ही इमारत मौजूद हैं, उन गांवों को चौपाल बनाने के लिए चिन्हित किया गया है. यहां महिलाएं इकट्ठा होकर अपना तनाव दूर कर पाएंगी. यहां सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना भी की जाएगी.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

पहले चरण में 754 गांव होंगे शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला चौपाल की स्थापना के लिए पहले से मौजूद इस्तेमाल में न होने वाली इमारतों को चिन्हित किया गया है. ऐसी इमारत की पहचान के लिए करवाए गए फील्ड सर्वे में पंचायत के पास उपलब्ध अन्य इमारतों की पहचान की गई है, जिनकी मरम्मत के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है. इस योजना को तेजी से लागू करने के लिए सरपंचों को जिम्मा सौंपा जाएगा.

वर्तमान में प्रदेश में 100 से ज्यादा महिला चौपाल हैं. हाल ही में पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री सैनी द्वारा ऐलान किया गया था कि पहले चरण के तहत 754 गांव में चौपाल बनाई जाएगी और 600 से ज्यादा इस्तेमाल में नहीं आने वाली इमारत को इस्तेमाल में लाया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts