चंडीगढ़ | बीकानेर रेल मंडल के चुरू- आसलू रेलखंड पर ROB का निर्माण कार्य चल रहा है. इस वजह से हरियाणा में आने वाले कुछ दिनो तक 12 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहने वाली है. 8 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है. वहीं, दो ट्रेनों का रास्ता परिवर्तित किया गया है, दो ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है. यात्रियों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इस वजह से रद्द हुई 8 ट्रेने
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि बीकानेर मंडल के चुरू- आसलू रेल खंड पर आसलू- दूधवाखारा स्टेशनों के बीच में स्थित सम्पार फाटक संख्या 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य चल रहा है. इस वजह से इसे ब्लॉक किया गया है. इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधाओं से बचने के लिए रेलवे की तरफ से प्रभावित ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई है.
गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी बीकानेर 28 अगस्त को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी और सादुलपुर तक ही संचालित होगी. अर्थात यह रेल सेवा सादुलपुर- बीकानेर के मध्य में आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
| गाड़ी संख्या | ट्रेन का नाम/रूट | दिनांक | कहाँ से चलेगी | कहाँ तक चलेगी | आंशिक रद्द खंड |
| 54789 | रेवाड़ी- बीकानेर सवारी गाड़ | 28 अगस्त | रेवाड़ी | सादुलपुर | सादुलपुर- बीकानेर |
| 54790 | बीकानेर- रेवाड़ी सवारी गाड़ी | 28 अगस्त | सादुलपुर | रेवाड़ी | बीकानेर- सादुलपुर |
| 14891 | जोधपुर- हिसार रेलसेवा | 28 अगस्त | जोधपुर | चूरू | चूरू- हिसार |
| 14892 | हिसार- जोधपुर रेलसेवा | 29 अगस्त | चूरू | जोधपुर | हिसार- चूरू |
| 14897 | बीकानेर- हिसार रेलसेवा | 28 अगस्त | बीकानेर | चूरू | चूरू- हिसार |
| 14898 | हिसार- बीकानेर रेलसेवा | 29 अगस्त | चूरू | बीकानेर | हिसार- चूरू |
| 54604 | लुधियाना- चूरू रेलसेवा | 28 अगस्त | लुधियाना | हिसार | हिसार- चूरू |
| 54605 | चूरू- लुधियाना सवारी गाड़ी | 29 अगस्त | हिसार | लुधियाना | चूरू- हिसार |
इस प्रकार होगा संचालन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर हिसार रेल सेवा 28 अगस्त से जोधपुर से प्रस्थान करेगी और चूरू तक ही यह गाड़ी जाने वाली है. यह रेल सेवा चूरू हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है. गाड़ी संख्या 14892 हिसार- जोधपुर रेल सेवा 29 अगस्त को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी और बीच में कुछ स्थानों पर यह आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है. इसी प्रकार अन्य ट्रेनों की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है. आप वहां पर जाकर भी इनके बारे में डिटेल जानकारी ले सकते हैं.
