हरियाणा में जल्द शुरू होंगे 87 नए हारट्रोन एडवांस स्किल्स सेंटर, इन्हें मिलेगा जबरदस्त लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने 87 नए हारट्रोन एडवांस स्किल्स सेंटर खोलने की योजना बनाई है. इन दिनों राज्य में 10 सेंटर चल रहे हैं, जहां पर हरसाल लगभग 25 हजार युवाओं को आइटी फील्ड की ट्रेनिग दी जा रही है. बता दें कि मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट सेंटर्स की स्थापना के लिए राज्य सरकार 1 करोड़ रुपये हर साल की सब्सिडी भी देगी.

Job Student School College

युवाओं से अपील

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री नरबीर सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे हारट्रोन के जरिए चलाए जा रहे IT परियोजनाओं का लाभ उठाएं. मंत्री ने आगे बताया कि यह डिजिटल युग आज के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आया है और राज्य सरकार उन्हें सक्षम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

क्या बोले हारट्रोन के प्रबंध निदेशक

बैठक में हारट्रोन के प्रबंध निदेशक डा. जे गणेशन ने मंत्री को आइटी क्षेत्र में शुरू की गई पहलों की जानकारी दी और बताया कि ‘स्टार्टअप- 2022’ नीति के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 1 हजार विद्यार्थियों को अनुदान सहायता दी जाती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.