हरियाणा के सरकारी विभागों व उद्योगों में AI को मिलेगी प्राथमिकता, किसानों और खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर रोडमैप तैयार किया है. बता दें कि AI के जरिए अगले 6 साल में लगभग 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. हरियाणा इस प्रोजेक्ट पर लगभग 474 करोड़ रुपए खर्च करेगा. अब शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा तीसरी से 12वी तक की कक्षाओं में AI आधारित पाठ्य पुस्तकों को शामिल किया जाएगा.

AI Artificial intelligence

इसके अलावा AI पर आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे युवा AI में दक्ष होंगे और उन्हें उद्योगों से जोड़ा जाएगा. इससे उन्हें सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, हिसार व अन्य जिलों में आसानी से जॉब मिल सकेगी. AI के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे. इनमें एक पंचकूला के इंडस्ट्रियल सेक्टर में बनेगा. यहां डेटा सेंटर, कंप्यूटर सुविधाएं व सरकार के इस्तेमाल से जुड़े कार्य होंगे. दूसरा सेंटर गुरुग्राम में बनाया जाएगा, जिसमें स्किल पर काम होगा.

यहां भी होगी AI की सहायता

प्रदूषण: सितंबर से जनवरी तक प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहता है. इस बार से 300 इंडस्ट्रीज में AI बेस्ड सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली डिवाइस लगाए जाएंगे, जिस पर 33 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसकी सहायता से सभी इंडस्ट्रीज का डेटा 24 घंटे मिलता रहेगा. जहां प्रदूषण की जानकारी मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

खेल: AI पर आधारित ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा, जिसमें स्टेडियमों में कोच व खिलाड़ियों के पहुंचने की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी. साफ शब्दों में कहे तो AI बेस्ड हाजिरी होगी.

कृषि: फसल खरीद में हो रही गड़बड़ को रोकने के लिए मेरी फसल – मेरा ब्योरा पोर्टल का डेटा AI से कनेक्ट होगा. रियल टायम कीमतों व बाजार की जानकारी के लिए AI आधारित ऐप आएंगे.

विभाग: सरकारी विभागों में भी कई तरह के डेटा को AI से जोड़ा जाएगा, इससे AI से लोगों की शिकायते दूर करने के लिए मदद लेंगे. इससे पहले समस्या का पता लगाया जाएगा और फिर उसे दूर करने के लिए मैकेनिज्म बनेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.