त्योहारी सीजन पर अच्छी खबर: धर्मशाला- चंडीगढ़ के लिए अब 6 दिन उड़ान भरेगी हवाई जहाज, जानें क्या होगा किराया

चंडीगढ़ | हवाई सफर करने के इच्छुक लोगों के लिए त्योहारी सीजन पर अच्छी खबर सामने आई है. विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने दिवाली पर धर्मशाला- चंडीगढ़ हवाई रूट के यात्रियों को खास तोहफा दिया है. 28 अक्टूबर से अब इस रूट पर रविवार को छोड़कर हर दिन हवाई जहाज उड़ान भरेंगे, जबकि वर्तमान में यह सुविधा सप्ताह में 3 दिन ही उपलब्ध थी.

Flight Aeroplan

शीतकालीन शेड्यूल जारी

गगल एयरपोर्ट के लिए 27 अक्टूबर से 26 मार्च 2025 तक के लिए शीतकालीन शेड्यूल जारी किया गया है. इसके मुताबिक, गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट, इंडिगो और एलायंस एयर विभिन्न हवाई रूटों पर अपनी सेवाएं देंगे. यह उड़ानें दिल्ली, शिमला और चंडीगढ़ के लिए रहेंगी. इस नए शेड्यूल के मुताबिक, स्पाइस जेट कंपनी ने दिल्ली- धर्मशाला हवाई रूट पर अपनी एक सेवा बंद कर दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ये रहेगा किराया

28 अक्टूबर को चंडीगढ़- धर्मशाला हवाई रूट पर किराया 4,289 रूपए दिखाया जा रहा है जबकि 31 अक्टूबर से यह किराया घटकर 3,894 रुपये तक पहुंच गया है. धर्मशाला- चंडीगढ़ हवाई रूट पर 28 अक्टूबर को किराया 4,387 रूपए दिखाया जा रहा है. इसके बाद, घटकर 3,894 रूपए दर्ज किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.