हरियाणा में बनेगी एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी, रोजगार के खुलेंगे द्वार; डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में नागरिक एवं उड्डयन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि राज्य में एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई जाएगी, जिससे राज्य में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. अधिकारियों को केंद्र सरकार की देश की पहली ‘नेशनल एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी’ का अध्ययन करने का निर्देश दिया.

Dushyant Choutala

युवाओं के लिए रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनायेगी, जिसमें अधिक से अधिक प्रतिभागियों को आकर्षित किया जा सके. इससे राज्य का राजस्व बढ़ेगा. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज देश में एयर स्पोर्ट्स कल्चर को बेहतर समर्थन देने की जरूरत है. भारत में हवाई खेलों के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में से एक बनने की क्षमता है. हरियाणा में एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू होने के बाद खेल पर्यटन का भी विकास होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

अन्य खेलों की तरह बनेगा एयर स्पोर्ट्स हब

उपमुख्यमंत्री चौटाला ने करनाल और भिवानी में एफटीओ बनाने, हिसार एयरपोर्ट पर खाली हैंगरों का सदुपयोग करने, टर्मिनल का टेंडर करने और 10 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एयर स्पोर्ट्स गतिविधि से न केवल राज्य सरकार को प्रत्यक्ष राजस्व मिलेगा बल्कि यात्रा वृद्धि, पर्यटन, बुनियादी ढांचे और स्थानीय रोजगार में भी वृद्धि होगी. हमारा प्रयास रहेगा कि हम हरियाणा प्रदेश को अन्य खेलों की तरह एयर स्पोर्ट्स हब बनाएं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.