चंडीगढ़ से कुंभ मेले के लिए हवाई जहाज और ट्रेन की मिलेगी सुविधा, फटाफट चेक करें टाइमिंग

चंडीगढ़ | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela 2025) का आयोजन होगा. इस दौरान त्रिवेणी यानी गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ मेले में शिरकत करने पहुंचेगे. यदि आप भी चंडीगढ़ या फिर आसपास के क्षेत्र में रहते हैं और महाकुंभ मेले में आना चाहते हैं, तो बता दें कि चंडीगढ़ से इलाहाबाद (प्रयागराज) से कुंभ मेला स्पेशल हवाई उड़ान शुरू हो रही है.

Flight Aeroplan

चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए सीधी कनेक्टिविटी

चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए सप्ताह में एक बार हवाई उड़ान की सुविधा मिलेगी. कुंभ मेला फ्लाइट 13 जनवरी (हर सोमवार) को शाम साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और शाम 6.44 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. इसी तरह वापसी की उड़ान 15 जनवरी (हर बुधवार) को शाम 5.15 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और शाम 7.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इस फ्लाइट में किराया 8 हजार से 10 हजार रूपए प्रति व्यक्ति रहेगा. यह फ्लाइट 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी, जिसमें आखिरी उड़ान प्रयागराज से आएगी.

स्पेशल ट्रेन होगी संचालित

उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़ से कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन अंब अंदौरा से संचालित होकर चंडीगढ़ से प्रयागराज का सफर करेगी. चंडीगढ़ से यह ट्रेन 17, 20, 25 जनवरी और 9, 15, 23 फरवरी को चलेगी. साथ ही, 10, 16, 24 फरवरी को वापस आएगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अंब अंदौरा से फाफामऊ जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन नंबर 04528/ 04527, जिसका नाम अंब अंदौरा कुंभ मेला स्पेशल है, 17 जनवरी को अंब अंदौरा से रात 10.05 बजे रवाना होगी और 18 जनवरी को सुबह 01.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन ऊना, नंगल, आनंदपुर साहिब, रोपड़ और मोरिंडा स्टेशनों पर ठहराव करेगी. चंडीगढ़ से सुबह 01.10 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 6 बजे प्रयागराज (इलाहाबाद) के फाफामऊ जंक्शन पर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली से होते हुए प्रयागराज (इलाहाबाद) के फाफामऊ जंक्शन पर पहुंचेगी. ट्रेन 18 जनवरी को रात साढ़े 10 बजे रवाना होकर 19 जनवरी को दोपहर 01.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.