हरियाणा में 2 दिनों तक सभी स्कूल- कॉलेज का रहेगा अवकाश, जानें कारण

चंडीगढ़ | हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 26 और 27 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है.

School Holidays

अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

27 जुलाई को रविवार होने के कारण पहले से अवकाश रहेगा जबकि 26 जुलाई को शनिवार को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. जो अधिकारी पहले से अवकाश पर हैं, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सरकार ने उन्हें एग्जाम सेंटर तक लाने और ले जाने के लिए मुफ्त बस सेवा देने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही महिला कैंडिडेट्स के एक परिजन को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  किसानों से ट्यूबवेल के लिए ली गई जमीन वापस करेगी सरकार, हरियाणा CM का बड़ा फैसला

9000 अतिरिक्त बसों की होगी व्यवस्था

परिवहन विभाग सुबह के सत्र के लिए 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए 12:30 बजे तक परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के निकटतम पॉइंट तक फ्री शटल सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके लिए रोडवेज की 9000 साधारण बसों को लगाया जाएगा. एडवांस बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/ पर जाकर अपनी डिटेल भर सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts