चंडीगढ़ | आगामी 28 अगस्त को सुबह 11:00 बजे मुख्य सभा कक्ष, मंजिल 4, हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्री परिषद की बैठक का आयोजन किया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाए जाने की संभावना है.

जारी हुआ आधिकारिक नोटिस
इस विषय में आज 26 अगस्त 2025 को अनुराग रस्तोगी, सचिव, मंत्री परिषद हरियाणा द्वारा सभी मंत्रीगण/ राज्य मंत्रीगण, प्रदेश के मुख्यमंत्री, सचिव और प्रदेश के राज्यपाल को मंत्री परिषद की अहम बैठक की सूचना देते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है. इस दौरान राज्य से जुड़े नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर निर्णय लिया जा सकता है. यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में सीईटी, किसानों को मुआवजा का वितरण समेत कई मुद्दों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
इन मुद्दों पर चर्चा संभव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान प्रदेश की वर्तमान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा सकती है. साथ ही, कई योजनाओं को भी मंजूरी मिलने की संभावना है. हाल ही के समय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया था, जिसके बाद होने वाली यह बैठक और भी ज्यादा खास मानी जा रही है. बैठक के दौरान कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा विकास जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा की जा सकती है.