हरियाणा में बिजली कटौती पर अनिल विज का एक्शन मोड, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे हर रोज ऊर्जा मंत्री कार्यालय में रिपोर्ट भेजें. विज ने कहा कि रिपोर्ट भेजने के बावजूद भी यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

anil vij

सरकार के पास बिजली की पूरी व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल विज ने बिजली की आपूर्ति के संबंध में कहा कि उन्होंने ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि हर SE से पूछा जाए कि क्षेत्र में कितने घंटे बिजली दी गई. यदि बिजली नहीं दी गई, तो उसका कारण क्या था. इस रिपोर्ट को प्रतिदिन ऊर्जा मंत्री को भेजना अनिवार्य होगा. विज ने कहा कि प्रदेश में करीब 16000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है, जिसकी व्यवस्था सरकार द्वारा पहले से कर ली गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की ITI में दाखिले का शेड्यूल जारी, फटाफट इन दस्तावेजों को करले तैयार

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों को सभी ट्रांसफार्मरों का अगमेंटेशन करने के निर्देश दिए गए हैं. जो अधिकारी लापरवाही करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हाल ही में एक JE ने 15 दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदला था, इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गाड़ी और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts