भारतीय सेना में भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों का ऐलान,1 से 12 जून तक होगी परीक्षा

चंडीगढ़ | जो भी युवा भारतीय सेना में शामिल होने चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खबर है. बता दें कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025- 26 की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएगी.

Indian Army

15 मई को अपलोड किए जा चुके एडमिट कार्ड

परीक्षा का आयोजन कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा. सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपलोड किए जा चुके हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी सारी जानकारी

परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी. यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.