हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, अब हर यूनिट पर देना होगा 47 पैसे एक्स्ट्रा चार्ज

चंडीगढ़ | हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने तगड़ा झटका दिया है. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि मौजूदा फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (FSA) 47 पैसे प्रति यूनिट दिसंबर 2024 तक लगाया जाएगा. इससे पहले यह 01 अप्रैल 2023 से 30 जून 2024 तक के लिए लगाया गया था.

Bijli Bill

ये होता है FSA

दरअसल, फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा लगाया जाता है. जो राशि अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने में खर्च की जाती है उसकी वसूली की एवज में यह लगाया जाता है. यदि दिसंबर 2024 तक FSA जारी रखा जाएगा, तो ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने लगभग 100 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने निकाली इन पदों पर भर्ती, 1 जुलाई तक करें आवेदन

200 यूनिट पर आएगा इतना बिल

उदाहरण के तौर पर यदि कोई उपभोक्ता हर महीने 200 यूनिट की खपत करता है, तो हर यूनिट पर 47 पैसे के हिसाब से 94 रुपए उसके बिल में FSA के नाम पर जोड़ दिए जाएंगे. अगर आपका बिल इससे ज्यादा यूनिट का आता है, तो उसी के हिसाब से आपका बिल बन जाएगा. यदि 2 महीने में आपका बिजली का बिल आता है, तो आपको 400 यूनिट के कुल 188 रुपए FSA की एवज में अदा करने होंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts