हरियाणा से नजदीक बेस्ट हिल स्टेशन, नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

चंडीगढ़ | आमतौर पर हरियाणा के शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से इंसान जब तक हार जाता है तो वह किसी ऐसी जगह पर फुर्सत के दो पल बिताना पसंद करता है, जहां वह शांति और सुकून पा सके. अगर आप हरियाणा में रहते हैं. ऐसे ही किसी जगह पर परिवार के साथ घूमने जाना चाह रहे हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में कुछ जरूरी जानकारी देंगे.

Hill Station Travel Tour

बचेगा टाइम और पैसा

अगर आपका वीकेंड के आसपास कहीं घूमने का प्लान है तो आप हरियाणा के पास ही ऐसे हिल स्टेशन पर घूम सकते हैं जहां अपने दोस्तों और परिवारों के साथ आप प्रकृति की सुंदरता का मजा ले सकते हैं. खास बात यह है कि यह आपसे ज्यादा दूर नहीं होंगे, तो इससे आपका आने- जाने में लगने वाला समय और पैसा दोनों की बचत हो जाएगी.

परवाणु हिल स्टेशन

हरियाणा के पास केवल 1 घंटे की ही दूरी पर परवाणु हिल स्टेशन स्थित है. इसकी खूबसूरती पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बसे इस हिल स्टेशन पर आप प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का दर्शन कर पाएंगे. यहां आकर आपका घर वापस जाने का भी मन नहीं करेगा. चंडीगढ़ से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर यह हिल स्टेशन स्थित है. यहां आप केबल कार और बाइकिंग ट्रेल्स का आनंद उठा सकते हैं. अगर आप कुछ और चीज एक्सप्लोर करना चाहें तो यहां आपको काली माता मंदिर, गोरखा किला और डगशाही जैसी कई जगह मिल जाएंगी.

यह भी पढ़े -  बादलवाही से मिलेगी गर्मी से राहत, हरियाणा के 10 जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट

कसौली हिल स्टेशन

यह हिमाचल का एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो पिंजौर से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां के ऊंचे पहाड़ और हरियाली आपका मन मोह लेगी. यहां आकर आप गिल्बर्ट ट्रेल, लवर्स लेन, तिब्बती बाजार, सनसेट प्वाइंट, मंकी प्वाइंट जैसी जगहों का भी आनंद उठा सकते हैं.

नाहन हिल स्टेशन

चंडीगढ़ से केवल 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नाहन हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है. यहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं. यहां आकर आप बोटिंग, कैम्पिंग, ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा, विला राउंड, कालीस्थान मंदिर, मॉल रोड, रेणुका झील जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स हरियाणा के पंचकूला में स्थित है. यह हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन कहा जाता है. दिल्ली- एनसीआर के भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं. यहां आप बर्ड वॉचिंग और ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं. अगर आप ट्रेन से यहां आना चाहें तो चंडी मंदिर रेलवे स्टेशन, मोरनी हिल्स का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts