हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन एवं पेंशन को लेकर नया आदेश जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को वेतन, भत्ते, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के वितरण से संबंधित नए आदेश जारी किए है. सरकार ने फैसला लिया है कि जिन महीनों में पहली तारीख को अवकाश होगा तो पेंशन का वितरण उससे पहले वाले दिन कर दिया जाएगा.

Money Rupay Salary

हरियाणा में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनवरी महीने की सैलरी एवं पेंशन का वितरण 30 जनवरी को किया जाएगा, जिनके पास वित्त विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी ह. फरवरी महीने की सैलरी का वितरण 27 फरवरी को किया जाएगा.

इसी प्रकार जुलाई महीने की सैलरी एवं पेंशन का वितरण 30 जुलाई को और अक्तूबर महीने की सैलरी का भुगतान 30 अक्तूबर को किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के BPL परिवारों को बड़ा झटका, इस बार राशन के साथ नहीं मिलेगा सरसों का तेल

इस वजह से लिया फैसला

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि कई बार महीने की शुरुआत यानि 1 और 2 तारीख को अवकाश रहता है जिसके चलते वेतन एवं पेंशन का वितरण नहीं हो पाता है इसलिए प्रदेश सरकार ने छुट्टी से पहले वाले दिन यानि महीने के आखिरी दिन वेतन एवं पेंशन वितरण का फैसला लिया है ताकि सरकारी कर्मचारियों को राहत मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.