हरियाणा भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, HSSC ने जारी किया PMT कार्यक्रम

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आयोजित होने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/ 2024, 01/ 2026, 02/ 2026 और 04/ 2026 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पीएमटी का आयोजन 22 जून से 27 जून 2026 तक विभिन्न बैचों में किया जाएगा. यह कार्यक्रम आयोग द्वारा 17 अप्रैल, 10 जून और 15 जून 2026 को जारी सार्वजनिक सूचनाओं की निरंतरता में जारी किया गया है.

POLICE 3

HSSC ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. पहले बैच के लिए सुबह 7 बजे, दूसरे बैच के लिए सुबह 9 बजे, तीसरे बैच के लिए 11 बजे और चौथे बैच के लिए दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

HSSC ने जारी किया PMT कार्यक्रम

आयोग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान उपलब्ध कराए गए डेटा की जांच में कुछ अभ्यर्थियों के पहचान संबंधी विवरण में विसंगतियां पाई गई थीं. ऐसे उम्मीदवारों की सूची पहले ही Annexure- B के रूप में जारी की जा चुकी है. इन अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से पीएमटी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. HSSC ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि और बैच की जानकारी अवश्य जांच लें और समय पर रिपोर्ट करें. परीक्षा केंद्र पर पहुंचते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा.

ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें. अभ्यर्थी अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. समय और निर्देशों का पालन करने से किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में ग्रुप D भर्ती का इंतजार खत्म, CET 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू

देखें टाइम

शिफ्ट समय
पहली शिफ्ट सुबह 6:30 बजे (7:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं)
दूसरी शिफ्ट सुबह 8:30 बजे (9:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं)
तीसरी शिफ्ट सुबह 10:30 बजे (11:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं)
चौथी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे (1:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं)
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.