हरियाणा ग्रुप D भर्ती से जुडी बड़ी खबर, ज्वाइनिंग को लेकर फटाफट देखे यह नोटिस

चंडीगढ़ | पिछले दिनों हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप D के लगभग 10,997 पदों का परिणाम जारी किया गया था. वर्तमान में कुल 13,657 पदों में से 10,997 पदों को ही भरा गया है. वर्तमान में मानव संसाधन निदेशालय हरियाणा निदेशक की तरफ से संभागीय आयुक्त अम्बाला, फ़रीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार एवं हरियाणा मण्डलायुक्त, रोहतक, करनाल, पंचकुला को एक नोटिस भेज कर जानकारी साझा की गई है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

यहां देख सकते हैं नोटिस

यह जानकारी विज्ञापन के विरुद्ध चयनित ग्रुप डी अभ्यर्थियों के लिए ज्वाइनिंग समय की विस्तार अवधि का निर्धारण करने के लिए दी गई है. आप हमारी इस खबर में दिए गए नोटिस को भी चेक कर सकते हैं. यहां पर आपको सभी अभ्यर्थियों के नाम और डिटेल्स की पूरी जानकारी मिल जाएगी. ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने ग्रुप डी की नौकरी ज्वाइन नहीं की है और अब वह ग्रुप डी को ज्वाइन करना चाहते हैं तो वह कर सकते है.

लिस्ट डाउनलोड करने के लिए : क्लिक करे

ऐसे में सभी आयुक्तों से अनुरोध किया गया है कि वह सरकार के संदर्भ में उनके पर भाग से संबंधित उम्मीदवारों की ग्रुप डी प्रोविजनल जॉइनिंग को स्वीकार करें. इसके अतिरिक्त, यह अनुरोध भी किया जाता है कि मॉडल कोड की शर्तों का अनुपालन किया जाए व यह आचरण- लोकसभा चुनाव, 2024 का उल्लंघन नहीं है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

क्रमांक नंबर 4 और 32 जिन्होंने अध्ययन के उद्देश्य से विस्तार के लिए आवेदन किया है, उन्हें निर्देश दिया जाता है कि आदर्श आचार संहिता खत्म होने पर उन्हें तुरंत शामिल कराया जाए. इसके साथ ही, उन्हें यह भी सूचित किया कि वे अपने संबंधित विभाग के साथ आगे पत्राचार कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.