HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

भिवानी | हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बोर्ड की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्रों की स्थापना के लिए भवनों की सहमति जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि HBSE भिवानी द्वारा एक पत्र जारी किया गई है, जिसके अनुसार, HTET 2025 का आयोजन 4 जुलाई 2026 (शनिवार) और 5 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा.

HTET

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ- साथ महेंद्रगढ़ और बहादुरगढ़ उपमंडल में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे. साथ ही, बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के लिए CBSE विद्यालयों, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा तकनीकी शिक्षा संस्थानों के भवनों का उपयोग किया जाएगा. इसके लिए संबंधित संस्थानों की सहमति प्राप्त करना जरूरी होगा.

बोर्ड ने किया अनुरोध

बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने- अपने क्षेत्र के सीबीएसई स्कूलों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी करें. संबंधित संस्थानों को निर्धारित प्रोफार्मा में भवन उपलब्ध कराने की ऑनलाइन सहमति 3 दिनों के भीतर बोर्ड कार्यालय को भेजनी होगी. यह सहमति ई- मेल आईडी [email protected] पर भेजना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 11 सौ से अधिक प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन, 63 के MIS पोर्टल बंद; नए एडमिशन पर तत्काल रोक

महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय परीक्षा

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय परीक्षा है. ऐसे में सभी अधिकारियों और संस्थानों से प्राथमिकता के आधार पर सहयोग करने का आग्रह किया गया है. HTET राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली एक बहुत ही महत्वपूर्ण एग्जाम है. हर साल भारी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.