लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने हरियाणा में 6 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखें सभी नाम

चंडीगढ़ | देशभर में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. कांग्रेस और BJP दोनों ही पार्टियां कई राज्यों में उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं. आज बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें हरियाणा से भी 6 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

BJP

हरियाणा से घोषित प्रत्याशी

  • गुरूग्राम : राव इंद्रजीत सिंह
  • फरीदाबाद: कृष्ण पाल गुर्जर
  • करनाल: मनोहर लाल खट्टर
  • भिवानी- महेंद्रगढ़: धर्मवीर सिंह
  • सिरसा: अशोक तंवर
  • अंबाला: बंतो कटारिया

गुरुग्राम और फरीदाबाद से मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण लाल गुर्जर को फिर से टिकट दी गई है. वहीं, विधायक पद से इस्तीफा देते ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतारा गया है. वहीं, अंबाला लोकसभा सीट से रतन लाल कटारिया के निधन के बाद अब उनकी जगह पर उनकी पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दिया गया है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.