बीपीएल कार्ड धारकों को राशन डिपो पर नहीं मिलेगा बाजरा, गेहूं देकर भरपाई करेगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने बीपीएल कार्ड धारकों को बहुत बड़ा झटका दिया है. बता दें कि बीपीएल कार्ड धारको को राशन में बाजरा नहीं मिलेगा. राज्य सरकार द्वारा अबकी बार दिसंबर महीने के स्टॉक में बाजरे को शामिल नहीं किया है. पहले दिसंबर से फरवरी तक राशन कार्ड धारकों को 5 किलो अनाज में 2 किलो बाजरा और 3 किलों गेहूं मिलता था. साथ में चीनी, सरसों का तेल भी मिलता है.

Bajara Kheti Anaj

बरसात के कारण नहीं हुई खरीद

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार लगातार बारिश होने के चलते बाजरे की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिसके चलते सरकार ने बाजरे की सरकारी खरीद ही नहीं की हैं. इसी वजह से राशन डिपो पर बाजरा नहीं पहुंच रहा है. फसल खराब होने के साथ- साथ अनाज के सड़ने की भी संभावना जताई गई है. मोटा अनाज न होने के कारण सरकार ने बाजरे की जगह पर 5 किलो गेहूं देने का फैसला किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का नया निर्देश, HRMS डेटा सत्यापन के बिना नहीं होगी ट्रांसफर प्रक्रिया

सर्दी में बाजरा खाना पहली पसंद

सर्दियों में लोग गेहूं की बजाए बाजरा खाना पसंद करते है. बाजरे की तासीर गर्म होती है और बाजरे की खिचड़ी एवं रोटी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. पहले डिपो धारको में संदेह था कि नवंबर में बाजरा उपलब्ध नहीं कराया गया है, शायद दिसंबर में दिया जाएगा. अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिसंबर कोटे में बाजरा शामिल नहीं किया जाएगा, इसकी भरपाई गेहूं देकर की जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.