BPL परिवारों को महंगाई का जोरदार झटका, अब सरसों तेल के लिए देने होंगे ढाई गुना ज्यादा पैसे

चंडीगढ़, BPL Card | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने गरीब परिवारों को महंगाई का जबरदस्त झटका दिया है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) ने बीपीएल परिवारों को हर महीने राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों तेल की कीमत में तकरीबन 150% की वृद्धि कर दी है. यानि बीपीएल राशनकार्ड धारकों को अब सस्ता राशन नहीं मिलेगा.

sarso ka tel

यह बढ़ोतरी जुलाई यानि इसी महीने से लागू होगी. इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशालय ने सभी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है.

अब देने होंगे 100 रूपए

प्रदेश के राशन डिपो पर बीपीएल परिवारों को पहले 2 लीटर सरसों तेल के लिए 40 रुपए देने पड़ते थे लेकिन अब 100 रुपए देने होंगे. यानि कीमत में ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है. खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2 लीटर सरसों के तेल के लिए सरकार को 300 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. इसीलिए अब बीपीएल परिवारों से 2 लीटर सरसों तेल के लिए 100 रुपये लिए जाएंगे.

राज्य में जून महीने की बात करें तो 46 लाख राशनकार्ड धारकों यानि 1.86 करोड़ परिवारों ने राशन डिपो से राशन प्राप्त किया है. एक परिवार को प्रति कार्ड एक किलो चीनी, 2 लीटर सरसों का तेल और प्रति सदस्य के 5 किलो गेहूं मिलता है. इनमें 12.50 रुपये प्रति किलो चीनी और गेंहू निशुल्क मिलता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

इसलिए बढ़ाई कीमतें

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरसों तेल की कीमत बढ़ाने की वजह इसके बाजार भाव में हुई तेजी को बताया है. सोनीपत के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विशाल सहरावत ने बताया कि सरसों का बाजार भाव बहुत उच्च स्तर पर हैं. इसी वजह से विभाग द्वारा कीमत बढ़ाई गई है. वहीं, सरसों तेल की कीमत बढ़ने पर राशनकार्ड धारकों ने कहा कि इससे गरीब परिवारों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा. गरीब लोग पहले ही महंगाई की मार से जूझ रहे हैं और अब यह सरकार की राहत योजना भी महंगी हो गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.