हरियाणा में अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स खरीदना होगा महंगा, आज बढ़ी हुई दरों पर लगेगी मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा में अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स खरीदना महंगा होने जा रहा है. आज सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है जिसमें अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स की नई बढ़ी हुई दरों पर मुहर लगेगी. गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे मेट्रो सिटी में फ्लैट की कीमत में 3- 4 लाख रुपये तक बढ़ने की पूरी संभावना है. जमीन की बढ़ती कीमतों व निर्माण लागत में बढ़ोतरी के चलते हरियाणा सरकार कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है.

Flats

जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते बड़ी संख्या में बिल्डर गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे शहरों मैं अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम से मुंह मोड़ चुके हैं. इसका मुख्य कारण लगातार बढ़ती भूमि कीमतें, निर्माण सामग्री और श्रम लागत है, जिसने योजना को आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण बना दिया है. इस कदम के बाद शहरों में अफोर्डेबल फ्लैट्स की कीमतों में वृद्धि होगी, लेकिन बिल्डर्स के लिए यह योजना में निवेश करना आसान बनाएगा.

वर्तमान दरें

  • गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला: 5 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट
  • अन्य हाई और मीडियम पोटेंशियल टाउन: साढ़े 4 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट
  • लो पोटेंशियल टाउन: 3,800 रुपये प्रति वर्ग फीट
यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

प्रस्तावित नई दरें

  • गुरुग्राम: 5,575 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • फरीदाबाद: 5,450 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • अन्य हाई और मीडियम पोटेंशियल टाउन: 5,050 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • लो पोटेंशियल टाउनः 4,250 रुपये प्रति वर्ग फुट

आमजन की जेब पर पड़ेगा असर

पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में शुरू की गई अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का मुख्य उद्देश्य मध्यम वर्ग के परिवारों को किफायती दरों पर फ्लैट्स उपलब्ध कराना था लेकिन अब प्रदेश सरकार द्वारा दरों में बढ़ोतरी के फैसले से इन परिवारों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.