हरियाणा में ITI के संचालन समय में बदलाव, जानें क्या होगी नई टाइमिंग

चंडीगढ़ | पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने हरियाणा में ठिठुरन बढ़ा दी है. पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आज अल सुबह से सूबे के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश में मौसम 27-28 दिसंबर को परिवर्तनशील रहेगा.

ITI Haryana

ITI के समय में बदलाव

प्रदेश सरकार ने ठंड और धुंध को ध्यान में रखते हुए 1-15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है. दूसरी ओर, आगामी कुछ दिनों में अत्यधिक ठंड व धुंध को मद्देनजर रखते हुए सभी राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक शिक्षण संस्थानों (ITI) व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के संचालन समय में बदलाव कर दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

यह होगी नई टाइमिंग

1 जनवरी से 31 जनवरी तक इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी. यह समय बिना इंटरवल के निर्धारित किया गया है. इस बारे में आईटीआई के सभी प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक इंचार्जों को आदेश जारी कर दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.