चौटाला परिवार की बहूं बनेगी राजस्थान की जज साक्षी भांभू, बड़े धूमधाम से हुआ सगाई कार्यक्रम

चंडीगढ़ | हरियाणा के बड़े राजनीतिक घरानों में शामिल चौटाला परिवार में एक और नए सदस्य की एंट्री हो गई है. बता दें कि सुनैना चौटाला और रवि चौटाला के इकलौते बेटे जयदीव्यन की सगाई राजस्थान की जज साक्षी भांभू के साथ हुई है. इस खास अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और डबवाली के MLA आदित्य चौटाला समेत सभी परिवार वाले शामिल हुए.

Sakshi Judge

राजस्थान में जज है पुत्रवधू

सुनैना चौटाला और पति रवि चौटाला डबवाली में रहते है. उनके बेटे की सगाई राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव डबली रैठाना की साक्षी भांभू से हुई है जो राजस्थान के खाजूवाला में जज के तौर पर कार्यरत है. साक्षी ने पहले ही प्रयास में न्यायिक परीक्षा पास करके यह पद हासिल किया है. सुनैना चौटाला का बेटा जयदीव्यन चौटाला फिलहाल पारिवारिक व्यवसाय संभाल रहे है.

राजनीति से संबंधित है ससुराल पक्ष

सुनैना चौटाला के बेटे के ससुराल वाले भी राजनीति से संबंधित है. उनकी पुत्रवधू साक्षी के दादा गांव के सरपंच रह चुके है. मां सरिता भांभू भी जिला परिषद की सदस्य रह चुकी है और पिता कृष्ण भांभू भी राजनीतिक भूमिका निभाते है. चौटाला परिवार भी हरियाणा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहा है. ऐसे में इस पारिवारिक आयोजन को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़े -  असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी की भर्ती रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- चयन प्रक्रिया यूजीसी नियमों के खिलाफ

चौटाला परिवार का राजनीतिक बैकग्राउंड

स्वर्गीय चौधरी देवीलाल भारत के उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं जबकि उनके बेटे स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं. ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला ऐलनाबाद से विधायक रहे हैं. हालांकि, पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वर्तमान में चौटाला परिवार से रानियां विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन चौटाला और डबवाली विधानसभा क्षेत्र से आदित्य देवीलाल विधायक पद पर हैं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.